तारे जमीन पर’ के ईशान का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, फिल्मों में नहीं चला जादू तो किया ये काम

बॉलीवुड फिल्म तारे जमीन पर का ईशान अवस्थी (Ishaan Awasthi) तो आपको याद ही होगा? इस किरदार को निभा चुके कलाकार दर्शील सफारी (Darsheel Safary) अपना 25वां जन्मदिन (Darsheel Safary Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं।

 



आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म तारे जमीन पर की बदौलत दर्शील सफारी ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इस साइकोलॉजिकल ड्रामा में दमदार अभिनय के चलते दर्शील सफारी ने चार चांद ही लगा दिए थे। फिल्म में उन्होंने डिस्लेक्सिया से पीड़ित एक बच्चे का रोल निभाया था जो कम बोलता था और चीजों को ठीक से समझ नहीं पाता था। इस फिल्म की शूटिंग के समय दर्शील महज 10 के ही थे और 15 सालों में उनका लुक अब काफी बदल चुका है। साथ ही अब वह फिल्मी दुनिया की बजाय टीवी इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव रहने लगे हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

नया लुक देखकर चौंकते हैं लोग
बता दें कि दर्शील सफारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन यहां पर अपनी नई तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते हैं। 15 साल में दर्शील इतना बदल गए हैं कि लोग उन्हें देखकर चौंक जाते हैं। उनकी तस्वीरों पर कॉमेंट करते हुए लोग इस बात की जिक्र जरूर करते हैं। दर्शील सफारी की हर एक पोस्ट का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वजह है कि दर्शील जब भी अपनी कोई तस्वीर शेयर करते हैं तो वह तुरंत ही वायरल भी हो जाती है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

दर्शील ने पकड़ी टीवी की राह
दर्शील सफारी ने तारे जमीन पर है के बाद 3 फिल्मों में काम किया लेकिन पहले की तरह उनके हाथ सफलता नहीं लग पाई। दर्शील सफारी ने इस बात को जल्द ही पहचान लिया और फिल्मी दुनिया से टीवी इंडस्ट्री की ओर आ गए। दर्शील को झलक दिखला जा, लगे रहो चाचू और कॉमेडी नाइट्स बचाओ में देखा जा चुका है। आखिरी दफा उन्हें टीवी शो बटरफ्लाइज में देखा गया था। इस टीवी शो में उन्होंने शरण की भूमिका अदा की थी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!