दयाबेन के बाद अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने वाले है…. जेठालाल उर्फ़ दिलीप जोशी ,रह जायेंगे…गोकुलधाम के वासी अकेले

टीवी पर प्रसारित होने वाले बेहद पॉपुलर धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने आज घर-घर में अपनी एक अच्छी खासी पहचान बना ली है| इस शो की बात करें तो, आज हमारे देश में ऐसे कई उम्र वर्ग के लोग देखना काफी पसंद करते हैं और इसी वजह से आज इसकी गिनती हमारे देश के कुछ बेहद पॉपुलर टीवी धारावाहिकों में भी की जाती है।

 



यही कारण है कि आज इस शो के साथ-साथ शो मी नजर आने वाले तमाम किरदारों को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला हुआ है, और साथ ही उन्हें निभाने वाले तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों को भी देश में गजब की लोकप्रियता हासिल है|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के एक ऐसे ही बेहद पॉपुलर अभिनेता के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई है|यह कोई और नहीं बल्कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में जेठालाल के किरदार को निभाते नजर आने वाले अभिनेता दिलीप जोशी हैं, जिनका इस सीरियल की कामयाबी में एक अहम योगदान रहा है|


इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

जेठालाल जल्द छोड़ सकते हैं शो

जैसा कि हम सभी को पता है, सीरियल में दया बेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वाकाणी अपने प्रेगनेंसी की वजह से शो से दूर हो गई थी, और उन्होंने अभी तक वापस भी नहीं की है| लेकिन अब इस शो के एक बेहद अहम किरदार को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल, यह खबर अभिनेता दिलीप जोशी से जुड़ी हुई है जो सीरियल में जेठालाल का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं जिसके अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि दिलीप जोशी कुछ वक्त में इस जोर से दूर होने वाले हैं| ऐसे में दिलीप जोशी से जुड़ी इस नई खबर ने शो के लाखों दर्शकों के चिंताएं बढ़ा दी हैं|


दिलीप जोशी ने बताई अपने भविष्य की योजना

ऐसे में अब अपने शो से दूर होने को लेकर दिलीप जोशी ने खुलकर अपने एक इंटरव्यू में अपनी भविष्य की योजनाओं को बताया है और शो से दूर होने को लेकर उन्होंने अपनी राय फैन्स के सामने रखी है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

दिलीप जोशी ने मीडिया को दिए गए अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें लगता है कि अगर उनका यह सब अच्छा चल रहा है, तो बेवजह किसी और चीज के लिए भला ऐसे क्यों छोड़ दिया जाए| आगे उन्होंने बताया कि किसी शो की वजह से उन्हें दर्शकों का इतना अपार प्यार मिला है और बिना किसी वजह के वह इसे बर्बाद नहीं करना चाहते हैं|


दिलीप जोशी के पास नहीं था काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिलीप जोशी ने खुद ही अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में अपने जेठालाल के किरदार को साइन किया था, तब उनके पास कोई और काम मौजूद नहीं था।

इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी का तकरीबन 1 साल बेरोजगारी में गुजारा था| उन्होंने बताया था कि सीरियल से पहले वह जिस शो का हिस्सा हुआ करते थे, वह ऑफ एयर हो गया था जिस वजह से उनका काम छूट गया था।

उन्होंने बताया कि वह वक्त उनकी जिंदगी का काफी कठिन वक्त था और उन दिनों उन्हें कुछ समझ भी नहीं आ रहा था कि आखिर उन्हें अपनी जिंदगी में क्या करना चाहिए| लेकिन भगवान की दया से उनके पास तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल का ऑफर आया और यह सीरियल इतना अधिक सफल और कामयाब हो गया, कि दोबारा उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!