सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का किया ऐलान, इतने महीने का मिलेगा एरियर

नई दिल्‍लीः केंद्र सरकार ने एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 5th Pay Commission और 6th Pay Commission के कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक 5वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों का मौजूदा महंगाई भत्‍ता 368 फीसद से बढ़ाकर 381 फीसद किया जा रहा है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2022 से लागू होगी।



 

वहीं छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता मौजूदा 196 से बढ़ाकर 203 प्रतिशत किया जा रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों या पारिवारिक पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (Dearness Relief, DR) का पेमेंट भी 1 जनवरी, 2022 से संशोधित किया गया है। केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों को देय मंहगाई राहत 1 जनवरी, 2022 से 31 प्रतिशत की मौजूदा दर से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

 

मार्च में बढ़ा था DA
एजी ऑफिस ब्रदरहुड, प्रयागराज के पूर्व अध्‍यक्ष हरिशंकर तिवारी के मुताबिक सरकार ने पहले 7वें वेतन आयोग वाले केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ाया था। मार्च में उनके महंगाई भत्‍ते में 3 फीसद की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही पेंशनरों की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी लागू हो गई थी।

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

error: Content is protected !!