Bike Thief : जांजगीर. चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. फगुरम गांव से बाइक चोरी करने वाले आरोपी रोहित कुमार टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

 



दरअसल, रेशम लाल खूंटे ने पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि फगुरम बस्ती से उसकी बाइक सीजी 13 वीई 3012 को कोई अज्ञात चोर, चोरी करके ले गया है.

पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर चोर की पतासाजी में जुटी हुई थी. विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर फगुरम गांव के संदेही रोहित कुमार टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब आरोपी द्वारा बाइक को चोरी कर नहर के पास छिपाने की बात कही गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ आईपीसी धारा 379 के तहत कार्रवाई की है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!