Bike Thief : जांजगीर. बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में केरा रोड से बाइक की चोरी हुई है. फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और चोरो की पतासाजी में जुट गई है.

 



नैला बग़ीचापारा निवासी नरेंद्र यादव ने बताया कि वह केरा रोड में चर्च के पास अपने दीदी के घर खाना खाने गया था और बाइक को खड़ी किया था. वापस आकर देखा तो बाइक वहा नही थी. उसने आसपास बाइक की तलाश की पर कुछ पता नही चला, जिसकी रिपोर्ट नरेंद्र यादव में सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ Ipc की धारा 379 के तहत जुर्म कर लिया है और चोरो की पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!