IPL 2022: KL Rahul को मैच जिता रहा ये प्लेयर, Rohit Sharma की कप्तानी में मिलेगा टीम इंडिया में मौका!

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 में रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में लखनऊ टीम के लिए एक खिलाड़ी ने बहुत ही शानदार खेल दिखाया. इस खिलाड़ी को भारत का भविष्य माना जा रहा है. आइए जानते हैं, इस प्लेयर के बारे में.

 



 

इस खिलाड़ी ने किया कमाल
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में लखनऊ टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली ने 20 ओवर में 149 रन बनाए. जवाब में लखनऊ टीम के लिए आयुष बदोनी ने आखिरी ओवर में लगातार चौका और छक्का लगाकर जीत दिला दी. मैच में आयुष ने 3 गेंदों में 10 रन बनाए. आईपीएल 2022 में आयुष बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वह अपनी बैटिंग से सभी का दिल जीत रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

टीम की जीत में चमके बदोनी
लखनऊ सुपर जायंट्स की ये चार मैचों में ये तीसरी जीत है. लखनऊ टीम की जीत में आयुष बदोनी ने अहम रोल निभाया है. बदोनी टीम के लिए फिनिशर का रोल निभा रहे हैं. वह बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में टीम को मैच जिता रहे हैं. आयुष बदोनी ने लखनऊ टीम के लिए चार पारियों में 102 रन बनाए हैं. उन्होंने सीएसके के खिलाफ भी 9 गेंदों में 19 रन बनाए थे, जिसमें दो छक्के शामिल थे. आयुष बदोनी ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी थी. उन्होंने 41 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

टीम इंडिया में मिल सकती है एंट्री
ऑस्ट्रेलिया में इस साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. सेलेक्टर्स आयुष बदोनी की फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में मौका दे सकते हैं. जब से महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट लिया है. टीम इंडिया को कोई भी फिनिशर नहीं मिला है. ऐसे में आयुष इस कमी को पूरा कर सकते हैं. आयुष बदोनी अभी सिर्फ 22 साल के हैं और वह रोहित शर्मा की कप्तानी में काफी निखर सकते हैं. आईपीएल मेगा ऑक्शन में आयुष बदोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा था.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!