Hardik Pandya Fan, IPL 2022: हार्दिक पांड्या के अर्धशतक ने छीन ली इस फैन की नौकरी? ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) का एक फैन ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है. ये फैन हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एक मैच में अजीब सा बैनर लेकर आया था. दरअसल, 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) का ये फैन एक बैनर दिखा रहा था, जिसमें लिखा था, ‘अगर हार्दिक आज 50 बनाते हैं, तो मैं अपनी नौकरी छोड़ दूंगा.’ मजे की बात ये रही कि इस मैच में हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक भी लगा दिया.

 



 

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ये शख्स बता दें कि गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 42 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की कप्तानी पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का भी लगाया था. हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) के अर्धशतक बनाने के बाद इस मैच में बैनर दिखाने वाला शख्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फैंस अब इस शख्स को ट्रोल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब फैंस बात कर रहे हैं कि आखिरकार ये बैनर दिखाने वाला शख्स कहां है? क्या इसकी नौकरी चली गई है?

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

 

इस मैच में हार्दिक पांड्या की टीम को मिली थी हार बता दें कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ 3 रन से रोमांचक जीत हासिल की थी. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमरोन हेटमायर (नाबाद 59 रन) के अर्धशतक के दम पर 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे. इसके जवाब में लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम 8 विकेट पर 162 रन ही बना सकी. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने 4 ओवरों में 4 विकेट हासिल किए थे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

Related posts:

error: Content is protected !!