Rohit Sharma, IPL 2022: इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा, इस बड़े रिकॉर्ड पर ‘हिटमैन’ की नजर

मुंबई: IPL 2022 में आज मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की नजर टी20 क्रिकेट के एक ‘विराट रिकॉर्ड’ पर होगी. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ आज के मैच में अगर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 25 रन बना लेते हैं, तो वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

 



 

इस बड़े रिकॉर्ड पर ‘हिटमैन’ की नजर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अगर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ आज के मैच में 25 रन बना लेते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लेंगे. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी20 क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

भारत का सिर्फ एक ही बल्लेबाज कर पाया है ऐसा भारत के लिए टी20 क्रिकेट में अब तक ये कमाल सिर्फ विराट कोहली (Virat Kohli) ही कर पाए हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले भारत के सिर्फ एकमात्र बल्लेबाज हैं. आज रोहित शर्मा के पास विराट कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है.

 

ओवरऑल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 14562
2. शोएब मालिक (पाकिस्तान) – 11698
3. कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) -11474
4. एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) -10499
5. विराट कोहली (भारत) -10379
6. डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) -10373
7. रोहित शर्मा (भारत) – 9975

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. रोहित शर्मा ने अब तक इस IPL सीजन में खेले गए 4 मैच में सिर्फ 80 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 41 रन रहा है.

 

आईपीएल में 500 चौके पूरा करने का मौका रोहित शर्मा एक चौका जड़ते ही आईपीएल में अपने 500 चौके पूरे कर लेंगे. शिखर धवन, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना के बाद यह कारनामा करने वाले वह पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!