Lady Suicide : जांजगीर. महिला ने की खुदकुशी, मौके पर पहुंचकर तफ़्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के जावलपुर गांव में महिला ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है. आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है.



जानकारी के मुताबिक, जावलपुर गांव के निशांत साहू की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू साहू ने फांसी लगाई है. रात में खाना खाकर सोए थे, सुबह पति उठा तो देखा कि उसकी पत्नी का शव फांसी पर झूल रहा है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कलेक्टर-एसपी ने अवैध मादक पदार्थों की खेती पर निगरानी के दिए कड़े निर्देश, राजस्व अधिकारी, पटवारी, सचिव, कोटवार सहित मैदानी अमले को गांव-गांव निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई...

error: Content is protected !!