120 से ज्‍यादा सांपों ने शख्‍स को घेरा, बचने की बहुत की कोशिश, लेकिन.. खौफनाक मौत

अमेरिका: अमेरिका में कोबरा और ब्लैक माम्बा समेत 100 से अधिक सांप पालने वाले शख्स की सांप के काटने से मौत हो गयी। मैरीलैंड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।



 

एक चिकित्सा पर्यवेक्षक के कार्यालय ने स्थानीय समाचार संगठनों को बुधवार को बताया कि इस व्यक्ति की ‘‘सांप के जहर’’ से मौत हुई और उसकी मौत दुर्घटनावश हुई । 49 वर्षीय व्यक्ति जनवरी में चार्ल्स काउंटी में अपने घर में मृत पाया गया था। प्राधिकारियों ने बताया कि घटना के वक्त घर के अंदर 124 सांप मौजूद थे।

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

 

चार्ल्‍स काउंटी शेरिफ के ऑफिस की ओर से इस मामले में एक प्रेस रिलीज भी जारी हुई है। जिसमें सामने आया पुलिस को घर और बाहर से 100 से ज्‍यादा सांप मिले हैं। हालांकि, इस बात से पड़ोसी भी अंजान थे कि घर और बाहर इतने सांप थे। चार्ल्‍स काउंटी एनिमल कंट्रोल के सदस्‍य इन सांपों को पकड़ने में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

error: Content is protected !!