अब 18 साल से अधिक उम्र के लोग भी लगवा सकेंगे बूस्टर डोज, इस दिन से होगा शुरू, ये होगी शर्तें

नई दिल्लीः कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 10 अप्रैल से 18+ एज ग्रुप वाले कोरोना का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग निजी टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।

 



 

कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज सिर्फ वहीं लोग लगवा सकते हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होगी और जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक 9 महीने पहले लगवाई होगी। वैक्सीनेशन की सुविधा सभी निजी अस्पतालों में उपलब्ध रहेगी। हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोविड-19 की बूस्टर डोज लेना अनिवार्य नहीं होगा यह लोगों की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह वैक्सीन की तीसरी डोज लेना चाहते हैं कि नहीं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : 19 नायब तहसीलदारों का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन, किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची...

 

आपको बता दें कि मौजूदा समय में देश में 15 से अधिक उम्र की करीब 96 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। जबकि वहीं 15 से अधिक उम्र की करीब 83 प्रतिशत आबादी को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : आबकारी विभाग के उप निरीक्षकों का हुआ तबादला, जारी हुई सूची...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!