Police Action : घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरोपी नाबालिग लड़के को भेजा गया बाल सम्प्रेक्षण गृह कोरबा

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर पुलिस ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायालय के आदेश पर बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है.



पुलिस के मुताबिक, 23 अप्रेल की रात्रि जब नाबालिग लड़की घर में सो रही थी, तब नाबालिग लड़का घर में घुसा और नाबालिग लड़की की बेइज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ की. इस दौरान लड़की ने अपनी दादी को बताई और दादी के चिल्लाने पर नाबालिग लड़का मौके से खिड़की तोड़कर फरार हो गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 457 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत जुर्म दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने आज आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है और न्यायालय के आदेश पर उसे बाल सम्प्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Baloda News : भाजपा बलौदा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण में 8 सत्र हुए, अलग-अलग वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण...

error: Content is protected !!