Rape Arrest : जांजगीर. नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को सक्ती पुलिस ने बिलासपुर के पथर्रा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की ने सक्ती थाना रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी आगरदास उर्फ आदित्य मानिकपुरी जुलाई 2021 में पीड़िता के गांव अपने रिश्तेदार के घर आया था, जहां पीड़ता की मुलाकात आरोपी से हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

मुलाकात के दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से पीड़िता के साथ अश्लील फोटो ले लिया था और अश्लील फोटो को वायरल कर देने की धमकी देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया था. पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376, 506 पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को बिलासपुर के पथर्रा गांव से गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!