SBI Home Loan: एसबीआई के इन ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! होम लोन पर ब्याज दरें होंगी कम

SBI Home Loan Offers​: देश का सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, एसबीआई बहुत कम ब्याज दर पर लोन दे रहा है. बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगर कोई महिला लोन लेती है तो अन्य लाभों के अलावा वह रियायतों का लाभ भी उठा सकती हैं. यानी महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा. आपको बता दें कि ये होम लोन क्रेडिट स्कोर से लिंक है, यानी आपका क्रेडिट स्कोर जितना अच्छा होगा आप उतना अधिक लोन ले सकेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

एसबीआई ने दी जानकारी
एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘एसबीआई होम लोन के साथ अपने सपनों का घर पाएं. 18 साल से लेकर 70 साल उम्र तक के लोग लोन ले सकते हैं. एसबीआई के नियमित होम लोन में फ्लेक्सीपे, एनआरआई होम लोन, गैर-वेतनभोगियों को लोन, डिफरेंशियल ऑफरिंग, प्रिविलेज, शौर्य और अपना घर शामिल हैं.’

 

जानिए नियम और शर्तें
निवासी: भारतीय
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 70 वर्ष
लोन की समय सीमा: 30 साल

जानिए नई ब्याज दरें
भारतीय स्टेट बैंक 6.65 फीसदी वार्षि​क दर से होम लोन दे रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

जानिए क्या हैं फायदे
– इसमें कम ब्याज दर है.
– इसकी प्रोसेसिंग फीस कम है.
– इसमें कोई इनडायरेक्ट फीस नहीं
– इसके लिए कोई प्रीपेमेंट चार्ज नहीं
– इसमें कोई​ छिपा हुआ चार्ज नहीं
– 30 साल तक चुका सकते हैं लोन
– इसके तहत ओवरड्राफ्ट के रूप में भी मिल रहा है होम लोन
– महिला ग्राहकों के लिए ब्याज दर और होगी कम

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!