30 अप्रैल को लगेगा साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण, जानिए कितने समय और कहां दिखेगा भारत में

कोलकाताः solar eclipse visible at these places of India खगोलशास्त्री देबी प्रसाद दुआरी ने कहा है कि 30 अप्रैल को आंशिक सूर्य ग्रहण और 16 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन शहर और इसके पड़ोस से दोनों में से कोई भी खगोलीय घटना नहीं दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि शहर में अगला आंशिक सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को और आंशिक चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को होगा।



 

solar eclipse visible at these places of India एमपी बिड़ला तारामंडल के पूर्व निदेशक दुआरी ने कहा कि 30 अप्रैल का आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों, प्रशांत और अटलांटिक महासागरों और अंटार्कटिका के अधिकांश भूभाग से देखा जा सकेगा, लेकिन यह दुनिया के इस हिस्से से दिखाई नहीं देगा।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : बड़े मुड़पार गांव में 'एक पेड़ मां के नाम' तहत संकल्प के साथ प्रधानमंत्री आवास हितग्राही के घर एवं विद्यालय परिसर में किया गया फलदार पौधरोपण, सरपंच, उपसरपंच सहित प्राचार्य रहे मौजूद

 

उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा, ”अर्जेंटीना, उरुग्वे, चिली, बोलीविया या अंटार्कटिका में लोग इस घटना को देख सकते हैं। सूर्य ग्रहण हमेशा एक स्थान पर शुरू होता है और पृथ्वी के घूमने के कारण दूसरे स्थान पर समाप्त होता है।”

 

उन्होंने कहा कि आंशिक सूर्य ग्रहण शाम छह बज कर लगभग 45 मिनट पर सार्वभौमिक समय से शुरू होगा जो एक मई को रात सवा 12 बजे तक रहेगा। भारत में यह रात दो बज कर करीब 11 मिनट पर शुरू होकर तड़के चार बज कर करीब सात मिनट पर समाप्त होगा। भारत में रात का समय होगा, इसलिये कोई भी इस खगोलीय घटना को नहीं देख पाएगा।”

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : छपोरा गांव के पंचायत भवन में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया गया पौधरोपण, SDM, मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, CEO रहे मौजूद, मालखरौदा जपं उपाध्यक्ष ने लोगों से अभियान में जुड़ने की अपील की

error: Content is protected !!