लड़की ने साड़ी पहनकर किया ऐसा खतरनाक स्टंट, देखकर अच्छे अच्छों के छूट जाएंगे पसीने

नई दिल्ली: Girl did dangerous stunt in sari साड़ी को भारत का ट्रेडिशनल ड्रेस माना जाता है। भारत के हिंदी भाषी राज्यों में अधिकतर महिलाएं साड़ी ही पहनतीं हैं। वहीं, महिला राजनेताओं को भी साड़ी में ही देखा जाता है। लेकिन आज के समय में कई लड़कियों को साड़ी के मुकाबले वेस्टर्न ड्रेस ज्यादा पसंद आता है। ऐसी लड़कियों को कभी साड़ी पहनना पड़ जाए तो चलना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।

 



 

Girl did dangerous stunt in sari दरअसल ये लड़की साड़ी पहनकर स्टंट कर रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये लड़की पश्चिम बंगाल के रायगंज की रहने वाली है। इस लड़की का नाम मिली सरकार है। मिली सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। वो एक जिमनास्ट और डांसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनको 2 लाख के करीब लोग फॉलो करते हैं। मिली के इंस्टाग्राम के अनुसार वो नेशनल अवॉर्ड विनिंग डांसर हैं और योग में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। इन सब चीजों के बावजूद मिली ने जो हाल ही में स्टंट किया वो देखकर लोग ज्यादा हैरान हो रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

 

वीडियो में मिली सफेद और सुनहरे बॉर्डर की साड़ी पहनी हैं और खुले इलाके में डांस करती दिख रही हैं। मिली, ‘मुझे नौलखा मंगवा दे रे ओ संइया दीवाने’ गाने पर डांस कर रही हैं मगर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि उन्होंने साड़ी पहनकर बैक फ्लिप (Bengali girl doing back flip in saree) मारी है। जिमनास्ट होने के कारण वो आसानी से बैकफ्लिप मार सकती हैं मगर साड़ी पहनने में जहां लड़कियों को ज्यादा ही कॉन्शियस होना पड़ता है, वहीं मिली ने साड़ में बैक फ्लिप मारकर सभी को हैरान कर दिया है। फ्लिप के बाद वो कमाल का डांस करती हुई भी दिख रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 26 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि बहुत से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने कहा कि वो इस स्टंट को बेहद खूबसूरती और आसानी से करती दिख रही हैं तो एक ने वीडियो देखकर उसे जबरदस्त बता दिया है। आपको बता दें कि इस वीडियो बाद उन्होंने एक और वीडियो स्लो मोशन में शेयर किया है जिसमें वो फिर से इसी तरह का एक और मजेदार स्टंट करती दिख रही हैं। इस वीडियो में वो साड़ी पहनकर मैदान में कार्टव्हील मारते दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!