लाखों की लक्ज़री कारों और आलीशान घरों के मालिक है…. कॉमेडी स्टार Brahmanandam, जाने इनकी नेट वर्थ….पढिए

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद जाने-माने और मशहूर अभिनेता ब्रह्मानंदम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है| ब्रह्मानंदम की बात करें तो, उन्होंने अपनी बेहतरीन कॉमेडी और दमदार कॉमिक टाइमिंग के दम पर लाखों फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है, जिस वजह से आज अगर कॉमेडी फिल्मों में उनका चेहरा ना नजर आए, तो कहीं ना कहीं दर्शकों को भी यह बात खलती है|

 



बात करें अगर ब्रह्मानंदम के शुरुआती दिनों की, तो इन्हें डायरेक्टर जंध्याला ने सबसे पहली बार मुरादाबादी नाम के एक ड्रामा में देखा था जिसके बाद वह उनकी एक्टिंग और कॉमेडी से काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे, जिसके बाद उन्होंने चंताबाबई फिल्म में अभिनेता को एक छोटा सा रोल ऑफर कर दिया था| जिसके बाद धीरे-धीरे अभिनेता सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए और आज उनके पास 1000 से अधिक फिल्मों में नजर आने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है|

ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में इतनी दौलत और शोहरत हासिल कर चुके अभिनेता ब्रह्मानंदम असल जिंदगी में किस तरह के लाइफस्टाइल से रहते हैं…

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

सबसे पहले अगर इनकी कुल संपत्ति की बात करें तो, कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनकी कुल संपत्ति तकरीबन 50 मिलीयन अमेरिकन डॉलर्स बताई गई थी, जो कि भारतीय रुपयों में तकरीबन 367 करोड़ रुपयों के बराबर है|

आज उनकी गिनती साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे अधिक चार्ज करने वाले अभिनेताओं और कॉमेडियंस में भी शामिल है, जो कि आज एक फिल्म के लिए लगभग 2 से 3 करोड रुपए चार्ज करते हैं| इसके अलावा अभिनेता टीवी विज्ञापनों के लिए भी तकरीबन 2 से 3 करोड़ रुपयों की फीस चार्ज करते हैं, जिस हिसाब से अभिनेता सालाना तकरीबन 28 से 30 करोड़ रुपयों की भारी कमाई करते हैं|

वर्तमान समय में ब्रह्मानंदम के पास, हैदराबाद के जुबली हिल्स जैसे पॉश इलाके में खुद का एक बेहद शानदार और लग्जरी बंगला मौजूद है, जिसकी कीमत तकरीबन 5 से 1 करोड़ रुपयों के करीब बताई जाती है| अभिनेता अपने ऐसी बंगले में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं| ब्रह्मानंदम के पास इसके अलावा भी कई और आलीशान और महंगी प्रॉपर्टीज मौजूद है, कीमत करोड़ों में है|

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

असल जिंदगी में ब्रह्मानंदम गाड़ियों के भी काफी शौकीन है, जिस वजह से उनके कार कलेक्शन में कई सारी बेहद महंगी और लग्जरी गाड़ियां शामिल है, जिनमें एक तकरीबन 2.75 करोड़ की लैंड रोवर वॉग और तकरीबन एक करोड़ की एक लैंड क्रूजर प्राडो मौजूद है|

अपने बेहतरीन अभिनय की कला के बदौलत ब्रह्मानंदम को कई बड़े अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें हमारे देश के एक बेहद नामी और प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्मश्री का भी नाम भी शामिल है, जिससे अभिनेता साल 2009 में नवाजे गए थे|

बताते चलें, ब्रह्मानंदम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दर्शकों के साथ-साथ हिंदी भाषा के भी तमाम दर्शकों के बीच अपनी एक खास लोकप्रियता और एक अहम पहचान रखते हैं, जिस वजह से आज भारत के तमाम अन्य हिस्सों में भी अभिनेता की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है|

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!