दर्दनाक हादसा : नदी में डूबी….तीन नाबालिग बच्चियां, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया दो शव, एक की तलाश जारी

मुरैना: चंबल नदी में बड़ा हादसा हुआ है। नहाने गई तीन नाबालिग बच्चियां नदी में डूब गई। लोगों को जब तीन बच्चियों के नदी में डूबने के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों ने नदी में उतरकर तलाशी ली गई।

वहीं सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने दो मासूम बच्ची की लाश बरामद की है, जबकि एक बच्ची की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार रहूं घाट का यह मामला है। बताया जा रहा है कि रहूं गांव की बच्चियां हर दिन की तरह रहूं घाट नहाने आई थी, इस दौरान तीनों बच्चियां गहराई में चली गई और पानी के तेज बहाव में बह गई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दो बच्चियों की लाश बरामद की। एक की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!