Arrest Jail : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी मेदनीपुर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. दिनांक 31.12.2022 को थाना अकलतरा में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.12.2021 को पीड़िता को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अप.क्र. 427/2021 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया था।

 



प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा पीड़िता की बरामदगी एवम आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर सतत् रूप से पता तलाश किया जा रहा था।

प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका को दिनांक 03.02.2022 को सीडब्लूसी केन्द्र पूर्व मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया, आरोपी चिरंजीत ढोलाई के द्वारा दिनांक घटना को शादी करने का प्रलोभन देकर भगाकर लेजाकर शारीरिक संबध बनाना बतायी थी।

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

पीड़िता के कथनानुसार प्रकरण में धारा 366क, 376 भादवि. 04-06 पाक्सो एक्ट जोड़ कर फरार आरोपी का पतासाजी हेतु सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपी के संबंध जानकारी प्राप्त की गई।

सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी का निवास स्थान नोना घोसपुर जिला मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) में होना ज्ञात होने पर तत्काल थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी के निवास स्थान जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया, घटना के संबध में पूछताछ करने पर आरोपी चिरंजीत ढोलाई उम्र 32 वर्ष द्वारा दिनांक 30.12.2021 को पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर बहाल फुसलाकर कोलकता ले जाकर जोर जबरदस्ती शारीरिक संबध बनाना स्वीकार किया ।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

प्रकरण में आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 09.05.2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर अति.मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला – पूर्व मेदनीपुर पश्चिम बंगाल से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया, आरोपी को थाना अकलतरा आकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!