बड़ा हादसाः अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार महाराष्ट्र के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए ।

 



यह दुर्घटना बृहस्पतिवार देर रात डाबरकोट में हुई। वाहन सवार श्रद्धालु महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुनसार और नागपुर जिले के रहने वाले थे और यमुनोत्री धाम जा रहे थे । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात के अंधेरे में बचाव एवं राहत कार्य चलाया ।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

वाहन में कुल 13 लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार बच्चों सहित 10 अन्य घायल हो गए । घायलों को खाई से निकाल कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया और फिर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है । मृतकों की शिनाख्त मुंबई के अंधेरी के पूरणनाथ, भंडारा जिले की जयश्री (23) और अशोक (40) के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!