पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, जानें कितने घट गए दाम

नई दिल्ली. केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए काफी सक्रिय हो गई है. इसी कड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) में 8 रुपये, जबकि डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कमी करने की घोषणा की है. सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी.

 



LPG पर 200 रुपये की राहत

वित्त मंत्री ने कहा कि हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे. इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

देश में पिछले महीने यानी अप्रैल में खुदरा महंगाई यानी रिटेल इन्फ्लेशन दर 8 साल के उच्चतम स्तर 7.79 फीसदी पर पहुंच गई है. रिटेल इन्फ्लेशन के आंकड़ों में यह बढ़ोतरी खाने-पीने की चीजों के अलावा ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते हुई है.
ऐसे पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!