Complain No Action : पत्रकार को फोन पर दी धमकी, मामले में अब तक नहीं हुई एफआईआर

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार नगर के समीप ग्राम डूमरपारा में एमआरएस मिनरल्स, एक नया क्रेशर व डोलोमाइट खदान शुरू होने जा रही है। एमआरएस मिनरल्स द्वारा खदान के लिए जो जमीन खरीदी गई है। उसका खसरा नम्बर 2333/8 व 2333/9 है। उक्त खसरा नम्बर पर एमआरएस के मालिक द्वारा उक्त जमीन 2333/8 व 2333/9 को अपना बताया जा रहा, वहीं उस जमीन को वन विभाग अपना जमीन बता रहा है।

 



खसरा नम्बर 2333/8 व 2333/9 की खरीदी बिक्री कृषि भूमि बताकर किया गया है, जबकि उस जमीन पर सागौन के बड़े-बड़े वृक्ष लगे हुए हैं, जिस कारण अब तक 2333/8 व 2333/9 की जमीन कहां पर स्थित है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग के एक पूर्व कर्मचारी के अनुसार उक्त खसरा नम्बर की जमीन उस जगह नहीं है। बल्कि वह वन विभाग का बड़ा झाड़ का जंगल है। अब इस मामले पर सीमांकन के लिए आवेदन भी लगाया गया है। सभी मामलों को लेकर पत्रकार बलराम दास वैष्णव (ऋषि) द्वारा लगातार खबर प्रकाशित किया जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इस पूरे मामले से झल्लाकर एमआरएस मिनरल्स के पार्टनर हूं, बोलते हुए श्याम सुंदर प्रणामी द्वारा पत्रकार को सीमांकन के समय आने पर देख लूंगा, कहते हुए 19 मई को फोन पर पत्रकार को अभद्र गाली-गलौज करते हुए। पत्रकार के घर पहुँच गया। पत्रकार को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उक्त आरोपी द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही, फोन पर कहने लगा कि मेरा कुछ नहीं होने वाला है। इस तरह कहते हुए बकायदा थाना पहुँचकर थानेदार से मिलकर वापस चला गया, जबकि इससे पूर्व धमकी की रिकॉर्डिंग थानेदार को वाट्सएप के माध्यम से दे दी गई थी। उक्त आरोपी के पहुँच और रसूख को देखते हुए पत्रकार काफी डरा हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

वह कभी भी पत्रकार को किसी अन्य तरह से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, जिस तरह आरोपी युवक श्याम सुंदर प्रणामी ने निर्भयता पूर्वक धमकी व घर आने का प्रयास किया है। वह स्वाभाविक है, पत्रकार को कभी भी किसी अन्य तरह से नुकसान पहुंचाने का प्रयास जरूर करेगा। घटना से भयभीत पत्रकार ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने थाने में लिखित शिकायत की है।

धमकी वाले मामले को लेकर नगर के सभी पत्रकार एकजुट होकर आरोपी युवक श्याम सुंदर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने 20 मई को बाराद्वार थाना पहुँचे। जहाँ पीड़ित पत्रकार द्वारा थानेदार को लिखित शिकायत करते हुए आरोपी युवक श्याम सुन्दर प्रणामी के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने आवेदन दिया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने गए नगर के सभी पत्रकारों ने आरोपी के खिलाफ जल्द कार्यवाही करने की मांग की, जिस पर थानेदार ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!