छत्तीसगढ़: इन पुलिसकर्मियों को मिला उनके काम का इनाम, सरकार ने जारी किया….वेतन वृद्धि का आदेश…पूरी खबर पढिए

रायपुरः राजधानी रायपुर के रहने वाले कारोबारी प्रवीण सोमानी अपहरणकांड को सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार ने उनके काम का इनाम दिया है। गृह विभाग ने 6 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी, 5 निरीक्षक समेत कई पुलिस कर्मी की वेतनवृद्धि का आदेश जारी किया है। दरअसल, कारोबारी प्रवीण सोमानी अपहरणकांड मामले में सीएम भूपेश ने जल्द सुलझाने पर वेतन वृद्धि की घोषणा की थी। जिसके बाद अब गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक कुल 65 पुलिसकर्मियों का वेतन वृद्धि होगा। इसमें 6 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी, 5 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक, 3 सहायक उप निरिक्षक, 12 प्रधान आरक्षक और 37 आरक्षक शामिल हैं।

आपको बता दें कि साल 2020 में रायपुर के उद्य़ोगपति प्रवीण सोमानी का राजधानी से किडनैप कर लिया गया था। इस अपहरणकांड को रायपुर के तत्कालीन SSP आरिफ शेख की अगुवाई ने बड़ी ही सुझबूझ के साथ सुलझाया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

SSP आरिफ की अगुवाई में पुलिस टीम ने बिहार यूपी में कई-कई दिनों का खाक छानी थी। खुद SSP आरिफ ने इस किडनैपिंग को सुलझाने के लिए बिहार और यूपी मे डेरा डाल रखा था। बड़ी ही विपरित हालात में कारोबारी प्रवीण सोमानी को किडनैपर्स के चंगुल के आजाद कराया गया था।

error: Content is protected !!