Janjgir Police Action : चिटफंड कम्पनी का मुख्य डायरेक्टर की हुई गिरफ्तारी, 7 साल से फरार था आरोपी, 3 डायरेक्टर की हाल ही में हुई थी गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिष्ठा इंफ्राकॉम इंडिया लिमिटेड चिटफंड कंपनी के आरोपी मुख्य डायरेक्टर संजीव गुहा को गिरफ्तार किया है. आरोपी, पिछले 7 साल से फरार था. मामले में पुलिस ने पहले ही 7 आरोपी की गिरफ्तारी कर चुकी है.

 



पुलिस के मुताबिक, साल 2015 में प्रतिष्ठा इंफ्राकॉम इंडिया लिमिटेड चिटफंड कंपनी के द्वारा धोखाधड़ी करने की एफआईआर थाने में दर्ज हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. एक दिन पहले आरोपी 3 डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके बाद मुख्य डायरेक्टर संजीव गुहा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

आपको बता दें, जांजगीर-चाम्पा जिले में बड़े स्तर पर चिटफंड कंपनी का जाल फैला था और रकम दोगुना करने का लालच देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराए गए. पुलिस के द्वारा चिटफंड कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

Related posts:

error: Content is protected !!