Janjgir DeadBody : नदी में शख्स की लाश मिली, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के अमलीडीह गांव की बोराई नदी में तैरती हुई शख्स की लाश मिली है. मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 



पुलिस के मुताबिक, बोराई नदी की ओर गए ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव तैरता देखा, जिसके बाद कोटवार के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है और मृतक व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!