Constable Complain Janjgir : आरक्षक से गाली-गलौज एवं मारपीट, आरक्षक को आई चोट, स्कूटी में तोड़फोड़, नगद रकम समेत अन्य चीजों की लूट का आरोप

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव में आरक्षक से गाली-गलौज एवं मारपीट करने मामला सामने आया है. आरक्षक की स्कूटी में भी तोड़फोड़ की गई है और नगद रकम, रवानगी की कागज और अन्य सामग्री की लूट हुई है, जिसकी लिखित शिकायत आरक्षक ने अजाक थाना जांजगीर में की है.आरक्षक किशन रोहिदास ने शिकायत में बताया है कि वह खोखरा में एक दुकान के पास था, तभी ओंकार राठौर शराब पीकर आया और गाली-गलौज करने लगा. आरक्षक ने आसपास महिला होने की बात कहते गाली-गलौज करने से मना किया तो ओंकार राठौर, गुड्डू राठौर, रामकृपाल राठौर, दीपक यादव, लक्ष्मीनारायण, राजकुमार, रामप्रसाद, रमाकांत समेत अन्य लोग आए और आरक्षक से मारपीट करने लगे. इसके बाद आरक्षक से रवानगी की कागज, नगद रकम और अन्य सामग्री को लूट ली गई. आरक्षक की स्कूटी में भी तोड़फोड़ की गई है.फिलहाल, अजाक थाना में शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

आपको बता दें कि आरक्षक किशन रोहिदास बीजापुर जिले के STF हब में पदस्थ है, जो छुट्टी में अपने घर खोखरा गांव आया हुआ था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!