Murder Big News : जांजगीर. भैंस चराने गए किसान की हत्या, सांकर खार में मिली बुजुर्ग किसान की लाश, शरीर पर चोट के निशान, मौके पर पहुंची पुलिस, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के सोनाडुला गांव में भैंस चराने गए बुजुर्ग किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और FSL के साथ डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है.अकलतरा थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि कल गुरुवार की सुबह 6 बजे सोनाडुला गांव का 55 वर्षीय बुजुर्ग किसान शैलेश खरे, भैंस चराने खेत की ओर गया था. कल जब वह वापस नहीं आया तो परिजन ने खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला और आज फिर खोजबीन शुरू की गई तो गांव से 1 किमी दूर सांकर खार में पेड़ के नीचे उसकी लाश मिली. टीआई ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर में चोट है. उसे घसीटा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और जांच कर रही है. साथ ही, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!