Farmer Problem Janjgir : किसानों ने की रबी फसल के धान की खरीदी करने और बीज निगम में प्रोत्साहन राशि देने की मांग, कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. जिले के किसानों ने रबी फसल के धान की खरीदी करने और बीज निगम में प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है.

 



कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में किसानों ने बताया है कि जिले के 5 विकासखंडों में 65 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगाई गई है. रबी फसल के धान की खरीदी नहीं होने से किसानों को मुनाफा कम होता है और व्यापारियों को अपनी उपज को औने-पौने दाम पर बेचने किसान मजबूर होते हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

ज्ञापन में किसानों ने बीज निगम में बिक्री किए गए धान की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है, जिससे किसान बहुत परेशान हैं. लगातार मांग की जा रही है, लेकिन राशि अप्राप्त है. दो साल किसानों ने धरना प्रदर्शन भी किया था, लेकिन फिर भी व्यवस्था नहीं सुधर रही है.

इस मौके पर कृषक चेतना मंच के संयोजक राजशेखर सिंह, संदीप तिवारी, अरविंद राठौर, विजय राठौर, इंग्लेश सिंह, संदीप सिंह समेत अन्य किसान मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!