इस देश में कहर बरपा रहा बुखार.. 2 लाख 70 हजार से….ज्यादा लोग बीमार, मौत के आंकड़ों ने डराया….देखिए रिपोर्ट

उत्तर कोरिया में स्वास्थ्य अधिकारियों ने 2,69,510 और लोगों में बुखार के लक्षणों के साथ छह अन्य लोगों की मौत की पुष्टि की है। देश के आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 



उत्तर कोरिया के वायरस रोधी मुख्यालय के अनुसार, अप्रैल के आखिर से देश भर में तेजी से फैलने वाले बुखार के कारण 56 मरीजों की मौत हो गई तथा एक करोड़ 48 लाख से अधिक लोग बीमार पड़ गए। विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि अधिकतर बीमार लोगों को कोविड-19 का संक्रमण है। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 663,910 लोग अभी भी पृथकवास में हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

हालांकि, आधिकारिक मीडिया यह स्पष्ट नहीं कर रहा है कि कोविड-19 के कारण बुखार के कितने मामलों की पुष्टि की गई है।
विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि उत्तर कोरिया की जर्जर स्वास्थ्य प्रणाली को देखते हुए, वायरस के संक्रमण के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

देश में एक लाख से अधिक सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों, शिक्षकों और चिकित्सा के क्षेत्रों से जुड़े छात्रों को बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी गई है।

रविवार को सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने भी अपनी सेना को प्योंगयांग में महामारी से लड़ाई में शामिल होने का आदेश दिया और इस बात पर चिंता जताई कि दवा की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने मंगलवार को कहा कि कोरियाई पीपुल्स आर्मी ने सोमवार को प्योंगयांग में फार्मेसियों में दवा के आवागमन में मदद के लिए अपनी चिकित्सा इकाइयों के अधिकारियों और गैर-कमीशन अधिकारियों को तैनात करना शुरू कर दिया, जो वायरस के संकट से निपटने के लिए दिन में 24 घंटे खुली रहेंगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!