खाते ही पेट में गुड़गुड़हाट या पॉटी लग जाना कमजोर पाचन के हैं लक्षण, खाएं पाचन शक्ति मजबूत करने वाले 5 फूड्स…पढिए

पाचन शक्ति तेज करने के उपाय

पाचन तंत्र का हेल्दी होना हमारे खान-पान से लेकर सेहतमंद रहने तक के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन जब आपका पाचन कमजोर होता है जो खाना खाते ही आपको पॉटी लगने या पेट में गुड़गुड़हाट होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपने पाचनतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करें। इसके लिए आप कुछ जरूरी कदम उठा सकते हैं, जो कि पाचनतंत्र को अंदर से मजबूत करते हैं। जैसे कि
पपीता दही स्मूदी

पपीता के फायदे (papaya ke fayede) बहुत हैं। खास कर कि पेट के लिए इसकी बात करें तो ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है और पेट के मेटाबोलिक रेट को तेज करता है। इसके अलावा ये पाचनतंत्र के काम काज को बेहतर बनाता है और खाने के बाद खाना रिटेंन करने और फिर इसे पचाने में मदद करता है। तो, इसके लिए पपीता काट लें और फिर इसमें दही मिला कर पीस लें। अब इसे निकालें, ऊपर से कुछ बर्फ डालें और पी लें।

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

अदरक खाएं

अदरक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। ये जहां पाचनतंत्र को तेज करता है वहीं ये आपकी भूख को बढ़ाता है और खाना पचाने के प्रोसेस को तेज करता है। साथ ही अदरक का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है जैसे कि कब्ज की समस्या, पेट में दर्द की समस्या और एसिडिटी। तो, अगर आपका पाचन तंत्र सही नहीं है तो अदरक को कूच लें और काला नमक लगा कर इसे चबाएं। साथ ही आप खाने के बाद रोज एक अदरक खा सकते हैं , जो कि भूख बढ़ाता है।

फर्मेंडेट फूड्स लें

फर्मेंडेट फूड्स प्रोबायोटिक्स काम करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। जैसे कि इडली, डोसा और अचार। ये फूड्स पेट के बैक्टीरिया को स्वस्थ रखते हैं और खाना पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये आपकी आंतों को भी स्वस्थ रखते हैं। साथ ही ये फर्मेंडेट फूड्स पेट के लिए भी फायदेमंद हैं और आसानी से पच जाते हैं और बॉवेल मूवमेंट को भी सही करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

दही खाएं

दही पेट को स्वस्थ बनाता है। ये पेट को ठंडा करता है और पाचन क्रिया को सही करता है। इसके अलावा दही पेट के गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और खाना पचाने के प्रोसेस में मदद करता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि खाना अच्छे से पचे तो दोपहर के खाने में दही को जरूर शामिल करें।
सौंफ चबाएं (Fennel Seeds)

सौंफ का अर्क डाइजेस्टिव जूस को बढ़ाने में मदद करता है। ये खाना पचाने में तो मदद करता ही है, साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि कब्ज, अपच और ब्लॉटिंग की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। तो इसके लिए हर बार खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ लें और इसे धीमे-धीमे चबा कर खाएं।

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!