इस दमदार कार को…नए अवतार में पेश करेगी Maruti Suzuki, इंजन के साथ-साथ कई फीचर्स में भी होगा…बड़ा बदलाव देखिए

नई दिल्ली:  देश की नामी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी जल्द ही अपनी पसंदीदा कार Eeco को नए अवतार में उतार सकती है। कंपनी Eeco के पुराने मॉडल को कंटिन्यू कर नया मॉडल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि मारुति इस कार को त्योहारी सीजन में बाजाार में पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने नए मॉडल की Eeco में कई फीचर्स में भी बदलाव किया है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस बारे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

 



नए अवतार में आएगी मारुति Eeco
Maruti Eeco 2022 New Model मिली जानकारी के अनुसार अपकमिंग मॉडल में यूजर्स को एसी, पावर स्टियरिंग, स्टियरिंग एडजस्टमेंट और सीट एडजस्टमेंट जैसे शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। जबकि मौजूदा इको में पावर स्टियरिंग और स्टियरिंग हाइट एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स गायब हैं। इसलिए कंपनी नए मॉडल में एसी, पावर स्टियरिंग, स्टियरिंग एडजस्टमेंट और सीट एडजस्टमेंट जैसे कूल फीचर्स शामिल कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

वहीं, जानकारी का यह भी कहना है कि कंपनी इस कार में इंजन में भी बड़ा बदलाव करने जा रही है। Eeco में अब ग्राहकों को 1.2L G12B पेट्रोल इंजन से ज्यादा दमदार इंजन मिलेगा। वहीं, नई इको का सीएनजी वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है। बता दें कि पिछले साल कंपनी पैसेंजर कार की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर रही थी।

इसलिए माना जा सकता है कि कंपनी 2022 में भी इको के नए मॉडल को विदेशी मार्केट में एक्सपोर्ट करे। नया मॉडल नए लुक, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के साथ दस्तक देगा। इको का नया मॉडल भारत के अलावा चुनिंदा विदेशी मार्केट में भी धमाल मचाएगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

लागत को कम रखने के लिए इको का नया मॉडल मौजूदा मॉडल की तरह ही तैयार किया जा सकता है। इसलिए नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास रह सकती है। वहीं, इको एक डिलिवरी वैन Eeco Cargo की भी बिक्री करता है। अपकमिंग इको में नया कार्गो वेरिएंट भी नजर आ सकता है। इको की मौजूदा एक्सशोरूम कीमत 4.6 लाख रुपए से शुरू होती है और इसकी प्रति माह 10 हजार यूनिट बिकती हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!