Indian Railways: रेल यात्र‍ियों के ल‍िए खुशखबरी, Photo में देखें नई वंदे भारत; म‍िलेंगी ये खास सुव‍िधाएं.. जानिए

Indian Railway: प्रधानमंत्री मोदी का सपना अगस्‍त 2023 तक देश के 75 शहरों को वंदे भारत एक्‍सप्रेस (Vande Bharat Express) से जोड़ने का है. उनके सपने को साकार करने के ल‍िए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्‍नई (ICF Chennai) में तेजी से काम चल रहा है.

Vande Bharat Trains: प्रधानमंत्री मोदी का सपना अगस्‍त 2023 तक देश के 75 शहरों को वंदे भारत एक्‍सप्रेस से जोड़ने का है. उनके सपने को साकार करने के ल‍िए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्‍नई (ICF Chennai) में तेजी से काम चल रहा है. यहां पर 75 और वंदे भारत ट्रेनों के कोच का प्रोडक्‍शन क‍िया जा रहा है. नई ट्रेनें पुराने मॉडल की तुलना में ज्‍यादा एडवांस होंगे.

75 शहरों को जोड़ने की योजना
उन्‍होंने बताया क‍ि अगले साल वंदे भारत ट्रेनों से 75 शहरों को जोड़ने की योजना है. इसके ल‍िए ICF, चेन्‍नई में तेजी से काम चल रहा है. उन्‍होंने बताया क‍ि फैक्‍ट्री में हर साल करीब 4 हजार रेलवे कोच का न‍िर्माण क‍िया जाता है. वंदे भारत ट्रेन के कोच की अध‍िकतम स्‍पीड 160 क‍िमी प्रत‍ि घंटा है. आईसीएफ चेन्‍नई के इंजीन‍ियर संजय ने बताया क‍ि वंदे भारत ट्रेन के नए कोच पहले कोच के मुकाबले हाईटेक टेक्‍नोलॉजी के साथ आएंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने राहुल गांधी और दीपक बैज का भाजयुमो ने किया पुतला दहन, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया पुतला दहन...

पहले से ज्‍यादा आरामदायक सीट
नए कोच में यात्र‍ियों के ल‍िए पहले से ज्‍यादा आरामदायक सीट दी जाएंगी. इमरजेंसी में यात्री के ड्राइवर से बात करने की भी सुव‍िधा ट्रेन के ही अंदर दी गई है. इसके अलावा कोच की ‘पेट्री कार’ भी पहले से ज्‍यादा एडवांस है. यहां पर गर्म और ठंडे दोनों तरह के पानी की सुव‍िधा है. इसके अलावा भी कई फीचर इन कोच को पहले से एडवांस बनाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने राहुल गांधी और दीपक बैज का भाजयुमो ने किया पुतला दहन, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया पुतला दहन...

120 करोड़ खर्च होने का अनुमान
इन कोच का प्रोडक्शन 15 अगस्त, 2023 से पहले किए जाने का टार्गेट है. आपको बता दें वंदे भारत, भारतीय रेलवे की पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है और इसे इन-हाउस डिजाइन क‍िया गया है. 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन पर 120 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. ट्रेनों के नए वर्जन में ट्रेनें हल्की, अधिक ऊर्जा-कुशल होंगी और इनमें ज्यादा एडवांस और यात्री सुविधाएं होंगी.

आपको बता दें अभी तक सिर्फ बैठने की व्यवस्था वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई गई हैं. ट्रेन के इस मौजूदा इंटरेक्शन में रात भर लंबी दूरी की यात्रा की सुविधा के लिए एक स्लीपर कोच होगा. नई ट्रेन में एसी-1, एसी-2 और एसी-3 कोच के साथ 3 क्लासेस होंगी. अभी की वंदे भारत केवल स‍िट‍िंग फैसेल‍िटी के साथ आती हैं. देश की पहली वंदे भारत 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली से कानपुर के ल‍िए रवाना की गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने राहुल गांधी और दीपक बैज का भाजयुमो ने किया पुतला दहन, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया पुतला दहन...

error: Content is protected !!