Janjgir Big Accident : तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार 2 हमालों को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती थाना क्षेत्र के पोरथा गांव में साइकिल सवार 2 हमालों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और हादसे में दोनों हमालों की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस जांच कर रही है और घटनाकारित अज्ञात वाहन के बारे में पतासाजी की जा रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, सकरेलीकला गांव के रहने वाले जोहित यादव और राजू यादव, पोरथा गांव की मंडी में हमाली करने साइकिल से जा रहे थे. वे दोनों पोरथा गांव में ढाबा के पास पहुंचे थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया और मौके पर ही जोहित यादव, राजू यादव की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!