Janjgir Big News : उपजेल में बड़ी लापरवाही, बिना हथकड़ी बंदियों को बाहर निकाला, 4 किमी दूर लकड़ी लेने भेजा जेलर ने, SDM ने मांगा स्पष्टीकरण

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती उपजेल में बड़ी लापरवाही सामने आई है. जेल में निरुद्ध 4 बंदियों को बिना हथकड़ी और सुरक्षा के बाहर निकाला गया, वहीं 4 किमी दूर वैन से बंदियों को लकड़ी लेने भेजा गया.



इस दौरान 3 जेल प्रहरी साथ थे, लेकिन बंदियों के हाथ में हथकड़ी थी और ना ही जेल प्रहरियों के हाथ में बंदूक. ऐसे में बंदी फरार भी हो सकते थे. इस मामले के सामने आने के बाद सक्ती एसडीएम रेना जमील ने उपजेल के जेलर से स्पष्टीकरण मांगा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : रेत का अवैध परिवहन रोकने गई राजस्व टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, ट्रैक्टर के मालिक और ड्राइवर को भेजा गया जेल...

उपजेल सक्ती में बंदियों को बिना सुरक्षा और बिना हथकड़ी के बाहर ले जाने की शिकायतें पहले भी आई थी, लेकिन इस बार वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है. फिलहाल, सक्ती उपजेल में बरती गई लापरवाही के मामले ने तूल पकड़ लिया है. अब देखना होगा, जेलर का क्या जवाब आता है और उसके बाद सक्ती एसडीएम, क्या एक्शन लेती हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : जिला पंचायत सीईओ का पिसौद ग्राम पंचायत में औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश...

error: Content is protected !!