Janjgir Big News : छत पर काम करते करंट की चपेट में आने से शख्स की मौत, तफ़्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में छत पर काम करते करंट की चपेट में आने से शख्स की मौत हो गई. परिजन उसे लेकर अकलतरा अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.



पुलिस के मुताबिक, नरियरा गांव के शत्रुहन राठौर के मकान में 45 साल का रोहित साहू काम कर रहा था. इस दौरान वह ऊपर से गुजरे तरंगित तार की चपेट में आ गया. परिजन उसे लेकर अकलतरा अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले में अकलतरा पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर प्रकरण को मुलमुला थाने भेज दिया है. मामले में आगे की जांच मुलमुला पुलिस करेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

error: Content is protected !!