Janjgir Bus-Bike Accident : बस ने युवक को लिया चपेट में, गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर, लड़ रहा जिंदगी से जंग, बस ड्राईवर फरार

जांजगीर-चांपा. जांजगीर क्षेत्र के नेशनल हाईवे क्रमांक 49 पर खोखरा गांव के करीब बस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. ठोकर मारने के बाद बाइक बस के सामने हिस्से में फंस गया और दूर तक घसीटता रहा, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित को जिला हॉस्पिटल जांजगीर में भर्ती कराया गया था, जहॉ से बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बस का ड्राईवर मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

मिली जानकारी के अनुसार, भड़ेसर गांव का रहने वाला सरजू कुमार पिता लखन लाल साहू उम्र 26 साल गांव में जनरल स्टोर चलाता है. वह सामान लेने के लिए अपने गांव से जांजगीर आ रहा था. इसी दौरान जिला जेल के करीब बस ने उसे चेट में ले लिया, जिससे वह बस के सामने हिस्से में फंस गया और दूर तक घसीटता चला गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सरजू का बांए हाथ का कंधा टूट गया है, सिर में गभीर चोट है, वहीं शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। घटना के बाद बस का ड्राईवर मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया, वहीं बस में सवार लोग भी भाग खड़े हुए। हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुॅची तब पीड़त को हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!