Janjgir : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूल में रखी आलमारी में तोड़फोड़ की गई, दस्तावेजों को भी जलाया, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के सकर्रा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूल में घुसकर अलमारी को तोड़फोड़ किया गया है साथ ही उनमें रखे आवश्यक दस्तावेजों को भी जला दिया है।

 



मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा के प्राचार्य स्कूल पहुंचे तो देखा कि गेट का दरवाजा टूटा हुआ है. उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई, फिर इस घटना की सूचना गांव के सरपंच एवं जनपद सदस्य को दी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

उनकी उपस्थिति में अंदर जाकर देखा तो स्कूल के अंदर में रखी आलमारी बिखरी पड़ी हुई थी और साथ ही आलमारी में रखे दस्तावेजों को भी जला दिया गया था. स्कूल में रखी साइकिल को भी तोड़फोड़ कर बाहर फेंक दी गई थी.

इसकी सूचना मालखरौदा पुलिस को दी गई है. पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!