जैजैपुर नगर पंचायत में तीन दिवसीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 2 मई से

जांजगीर-चाम्पा . जैजैपुर नगर पंचायत में कल 2 मई से तीन दिवसीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजन किया जाएगा. जैजैपुर के विभिन्न वार्डों में अलग-अलग दिन शिविर लगाया जाएगा और लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा.

 



जैजैपुर नगर पंचायत के CMO वीपी गहरवार ने बताया कि लोगों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए जन समस्या निवारण शिविर आयोजन किया जाएगा. पहले दिन, 2 मई को जैजैपुर के सद्भावना भवन में वार्ड 1 से 5 तक लोगों के लिए शिविर लगाया जाएगा. दूसरे दिन 4 मई को जैजैपुर के सांस्कृतिक भवन में वार्ड 6 से 10 तक शिविर लगेगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

तीसरे दिन 5 मई को भी सांस्कृतिक भवन में वार्ड 11 से 15 तक के लोगों के लिए शिविर लगेगा, जहां आये हुए सभी लोगों की समस्या के बारे में जानकारी ली जाएगी, फिर जो समस्या का तत्काल समाधान हो सकेगा, उसका तत्काल निराकरण किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!