Rape Arrest Janjgir : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. आरोपी युवक देवरहा गांव का रहने वाला है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दिनेश के खिलाफ IPC की धारा 366, 376, पॉक्सो एक्ट 6 के तहत जुर्म दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित की और आरोपी दिनेश की पतासाजी की गई. पुलिस ने आरोपी दिनेश को उत्तरप्रदेश के ईंट भठ्ठे से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश...

error: Content is protected !!