इन राज्यों में ‘रेड’ अलर्ट, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश, जानें यहां का हाल

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान असानी की दस्तक के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों गुंटूर और कृष्णा जिलों में ‘रेड’ अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि गोदावरी और श्रीकाकुलम समेत तीन स्थानों पर “यलो” अलर्ट जारी किया है। इस बीच, खबर है कि केरल और तमिलनाडु में इस चक्रवाती तूफान की वजह से भारी बारिश हो रही है। मंगलवार से इन दोनों स्थानों पर अधिक पानी गिरा है। इस बीच मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी कोंकण में गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

 



 

चक्रवाती तूफान के कारण कई शहरों में तेज बारिश और सड़कों पर पेड़ों के गिरने से रास्ता बाधित होने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

 

छत्तीसगढ़ में 11 से 13 मई तक बारिश
तूफान की वजह से बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में 11 से 13 मई तक बारिश होने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। उधर, तूफान से के चलते मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से उड़ान भरने और लैंड करने वाली 23 फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया गया था। चेन्नई एयरपोर्ट ने भी 10 फ्लाइटें कैंसिल की हैं। इनमें हैदराबाद, विशाखापट्टनम, जयपुर और मुंबई जाने वाली फ्लाइटें शामिल हैं।

 

विशाखापत्तनम और काकीनाडा में भारी बारिश की उम्मीद
कृष्णा जिले के डीसी रंजीत भाषा ने कहा है कि “चक्रवात विशाखापत्तनम और काकीनाडा को हिट कर रहा है। वहां भारी बारिश की उम्मीद है। हवा की गति 80 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। निचले इलाकों के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। कलेक्ट्रेट, आरटीओ कार्यालयों और मंडल कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी दिखा असर
असानी तूफान का असर मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा। इसकी वजह से राज्य में तेज हवाएं चल रही हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उधर, ओडिसा से लगे छत्तीसगढ़ के बस्तर और रायपुर संभाग में भी तूफान का सबसे असर दिखने की संभावना है। रायपुर और बस्तर संभाग के ओडिसा से लगे क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कहीं कहीं बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!