छत्तीसगढ़ में दिख सकता है चक्रवाती तूफान असानी का असर, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

रायपुर: Cyclone ‘Asani’ effect in chhattisgarh : देश में साल के पहले चक्रवाती तूफान ने दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी में ‘असानी’ तूफान धीरे-धीरे गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसे लेकर ओड़िशा, पश्चिम बंगाल समेत अन्य समुद्र तटीय राज्यों को अलर्ट जारी किया है।

 



 

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। बताया कि मंगलवार को ‘असानी’ के उत्तर आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर, उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है।

 

 

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

छत्तीसगढ़ में भी दिख सकता है असर- Cyclone ‘Asani’ effect in chhattisgarh : मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान असानी को लेकर अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई जा रही है कि तूफान का गंभीर असर प्रदेश में 6 घंटे में दिख सकता है। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकते हैं। बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं असानी तूफान के असर के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट हुई है। राजधानी रायपुर में 39 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य शहरों में भी पारा गिरा है।

 

MP में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : पामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य रैली, NSS स्वयंसेवकों को मिले 'A' सर्टिफिकेट

Cyclone ‘Asani’ effect in chhattisgarh : मध्यप्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां चक्रवाती तूफान का असर बहुत कम रहेगा। वहीं तापमान में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हवाओं के कारण कई जिलों में लू चलने के आसार है। रतलाम और खंडवा में कल रहा लू का असर रहेगा। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40℃ के पार जा सकता है। रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45℃ दर्ज किया गया है। राजगढ़, रतलाम, नौगांव, खंडवा में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 20 अगस्त को, तैयारी को लेकर हुई बैठक...

Related posts:

error: Content is protected !!