The Kapil Sharma Show: तो क्या टीवी पर नहीं होगी ‘द कपिल शर्मा शो’ की वापसी? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

‘द कपिल शर्मा शो’ अलविदा कह चुका है. यहां तक कि इस शो के सभी सितारों ने शो के रैपअप की पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इस बीच ऐसी खबरें आ रही थीं कि ये शो जल्द ही कुछ वक्त बाद टीवी पर फिर से दस्तक देगा. वहीं अब शो की टीवी पर वापसी की खबरों के बीच इस शो को लेकर ऐसी खबर आई है जिसे जानकर फैंस को धक्का जरूर लग सकता है.

 



नहीं होगी टीवी पर वापसी

हमारी सहयोगी वेब साइट Bollywoodlife से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक कपिल शर्मा का शो ओटीटी कॉमेडी को लेकर तैयारी कर रहा है. खबरों की मानें तो अब कपिल शर्मा शो की वापसी टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो सकती है. हालांकि अभी तक इन खबरों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

खुद को सीमित नहीं रखना चाहते कपिल
खबर तो ये भी है कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने आपको टीवी तक सीमित नहीं रखना चाहते. कहा जा रहा है कि कपिल ओटीटी की दुनिया को एक्सप्लोर करना चाहते हैं. ऐसे में हो सकता है कि कपिल का टीवी शो सोनी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी शिफ्ट हो सकता है.

टूर पर गए कपिल

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी टीम के साथ कनाडा के टूर पर जा रहे हैं. इस टूर में कपिल के साथ चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती भी जाएंगे. इसी वजह से शो फिलहाल ऑफ एयर हो गया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कपिल शर्मा दोबारा कब इस शो के नए एपिसोड लेकर लौटते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

शो में दिखेंगे अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर
कपिल शर्मा शो में आने वाले एपिसोड में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) बतौर मेहमान बनकर आएंगे. ये दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का प्रमोशन करते शो में दिखेंगे.

 

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!