Taarak Mehta Ka Ooltah chashmah: स्टाइल में नंबर 1 हैं पोपटलाल की होने वाली दुल्हनिया, मिलिए शो में…. नई एंट्री एक्ट्रेस से….देखिये तस्वीरें…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पोपटलाल की शादी पक्की हो गई है. जिसकी सालों से पोपटलाल को प्रतीक्षा थी वो अब सामने आ चुकी हैं. दोनों परिवारों की तरफ से हां हो चुकी है और अब बस शादी होने जा रही है.

 



शो के हालिया एपिसोड में आप पोपटलाल की होने वाली दुल्हनिया प्रतीक्षा से तो आप मिल ही चुके होंगे. वहीं अब हम आपको इस रोल को निभाने वालीं खुशबू पटेल से मिलवाते हैं. जो पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

खुशबू पटेल के इंस्टाग्राम पर पोस्ट तस्वीरों को देखें तो उससे पता चलता है कि खुशबू बेहद ही स्टाइलिश हैं और घूमने फिरने की शौकीन भी. उनकी कई वेकेशन पिक्स इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं.

इंडियन से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में खुशबू पटेल खूब जचती हैं और उनके स्टाइल को देखकर लग रहा है कि वो शो में बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता के स्टाइल को खूब टक्कर देने वाली हैं. खैर उनकी एंट्री में शो में स्थायी है या अस्थायी ये फिलहाल किसी को जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में खुशबू पटेल प्रतीक्षा के रोल में काफी शर्मीली लड़की का किरदार निभा रही हैं. जिनकी शादी पोपटलाल से होने जा ही हैं. लेकिन असल जिंदगी में खुशबू पटेल खूब बिंदास और स्टाइलिश हैं.

error: Content is protected !!