शादी के बंधन में बंधने वाली है The Kapil Sharma Show की ‘भूरी’? कहा- खुद करूंगी ऐलान, जानिए कौन है वो शख्स

मुंबई:  देश के मशहूर कॉमे​डी शो The Kapil Sharma Show की स्टार भूरी यानि सुमोना चक्रवर्ती के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि सुमोना चक्रवर्ती शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुमोना और सम्राट मुखर्जी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

 



बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि सम्राट मुखर्जी काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के कजिन हैं। वहीं, हाल ही में सुमोना ने अपनी शादी और डेटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

देश की नामी मीडिया संस्थान से बात करते हुए सुमोना ने कहा है कि ‘ये सोशल मीडिया के जरिए फैलीं 10 साल पुरानी कहानियां हैं, जो सिर्फ बकवास है। उन्होंने आगे कहा कि सच कहूं तो मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती, क्योंकि मुझे अपने निजी जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं है और जहां तक बात शादी का है, तो अगर कभी कोई डेवलपमेंट होता है, तो आप सभी को इसके बारे में पता चल जाएगा। मैं इस बात की घोषणा खुद करूंगी।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

शादी को लेकर किया खुलासा

वहीं, सम्राट मुखर्जी के साथ रिश्ते पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मेरे एक अच्छे दोस्त हैं और मेरे नेचर में है कि मैं अपने दोस्तों या परिवार के बारे में मीडिया से बात नहीं करती।

दुबई के रेडियो स्टेशन ‘जोश 978’ यूएई’ पर सुमोना ने कहा था कि सम्राट उनके सिर्फ फैमिली फ्रैंड हैं। उन्होनें बताया कि उनकी सम्राट से मुलाकात साल में सिर्फ एक बार दुर्गा पूजा पर ही होती है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!