WhatsApp Payment पर मिल रहे 105 रुपये, करना होगा ये काम, जानिए कैशबैक पाने का तरीका

WhatsApp यूज करते हैं, तो आप कैशबैक हासिल कर सकते हैं. ऐप पर 105 रुपये का कैशबैक मिल रहा है. यह ऑफर वॉट्सऐप पेमेंट पर मिल रहा है. यानी अगर आप वॉट्सऐप पेमेंट करेंगे, तो 105 रुपये का कैशबैक हासिल कर सकते हैं. कंपनी यह ऑफर लोगों को अपनी पेमेंट सर्विस की ओर आकर्षित करने के लिए दे रही है.

 



भारत में वैसे तो डिजिटल पेमेंट का चलन काफी बढ़ा है, लेकिन ज्यादातर लोग गूगल पे, फोन पे या पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं. वॉट्सऐप पेमेंट का इस्तेमाल सीमित संख्या में लोग कर रहे हैं. कैशबैक ऑफर की मदद से ऐप नए ग्राहकों को अपनी पेमेंट सर्विस से जोड़ना चाहता है.

ऐप पर 105 रुपये का कैशबैक मिल रहा है, जिसका फायदा आप उठा सकते हैं. दरअसल, वॉट्सऐप पर 35 रुपये का कैशबैक तीन पेमेंट्स पर मिल रहा है. कैशबैक पाने के लिए ट्रांजेक्शन की कोई लिमिट नहीं है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

यानी यूजर्स वॉट्सऐप पेमेंट से 1 रुपये ट्रांसफर करके 35 रुपये का कैशबैक हासिल कर सकते हैं. ऐप ने बताया है कि यह एक लिमिटेड ऑफर है और चुनिंदा यूजर्स को ही इसका फायदा मिलेगा.

कैसे मिलेगा WhatsApp पर कैशबैक

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए सेंडर और रिसीवर दोनों का अकाउंट वॉट्सऐप पेमेंट पर होना चाहिए. आइए जानते हैं आप किस तरह से वॉट्सऐप पेमेंट कर सकते हैं.

सबसे पहले आपको WhatsApp ऐप पर जाना होगा.

यहां आपको किसी कॉन्टैक्ट को चुनना होगा और फिर पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
अब आपको अकाउंट इंटर करना होगा. इसके बाद यूजर्स को बैंक अकाउंट ऐड करना होगा.
गेट स्टार्ट पर क्लिक करके यूजर को अपना बैंक चुनना होगा. इसके बाद आपको मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा. ध्यान रहे कि आपका वॉट्सऐप अकाउंट और बैंक में रिजस्टर मोबाइल नंबर एक ही होना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

वेरिफिकेशन के बाद आपको अपना बैंक अकाउंट ऐड करना होगा. बैंक अकाउंट ऐड होने के बाद यूजर वॉट्सऐप पेमेंट की मदद से भुगतान कर सकेंगे.
पेमेंट करने पर आपको 35 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इस तरह से आप तीन लोगों को पेमेंट करके 105 रुपये का कैशबैक हासिल कर सकते हैं. बता दें कि वॉट्सऐप कैशबैक चुनिंदा यूजर्स को सीमित समय के लिए मिल रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!