घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खोखरा गांव निवासी संतोष बघेल ने बताया कि वह अपनी बाइक CG 11 CA 6126 में पिसौद गांव बारात गया था. पिसौद गांव से वापस आकर खोखरा अपने घर के बाहर बाइक खड़ी करके अंदर चले गया. बाद में वापस आया तो देखा कि बाइक की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है. संतोष बघेल ने आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला.

इसे भी पढ़े -  Durg Big News : बीकॉम फाइनल के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अंग्रेजी पेपर की परीक्षा तिथि बदली...

बाइक चोरी की रिपोर्ट संतोष बघेल ने सिटी कोटवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है और मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रिप रेत जब्त, रेत माफिया में हड़कम्प...

error: Content is protected !!