छत्तीसगढ़: कांग्रेस का बड़ा फैसला, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव हुआ पास.. पढ़िए

छत्तीसगढ़ में बुधवार से कांग्रेस के 2 दिवसीय नव संकल्प शिविर (Nav Sankalp Shivir) की शुरुआत हो गई है. पहले दिन ही कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) बनने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है. इसके अलावा उदयपुर (Udaipur) चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय को राज्य में लागू करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है.

 



 

राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित
दरअसल, राजधानी रायपुर के कमल विहार में स्थित माहेश्वरी भवन में आज सुबह 11 बजे से छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ये कार्यशाला शुरू हुई है. इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर पहुंचे हैं. पहले दिन कार्यशाला में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक बड़ा प्रस्ताव पास किया है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख ने बताया कि सभी नेताओं ने हाथ खड़े कर राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

 

2 दिवसीय कार्यशाला में हो सकते है और बड़े निर्णय
कांग्रेस की इस कार्यशाला में काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि उदयपुर में कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार हार पर चिंतन किया है. बीते कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने विपक्ष के रूप में अपने तेवर और रणनीति को लेकर मंथन किया. इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान चलाने जा रही है. अब छत्तीसगढ़ के नव संकल्प शिविर में इन जरूरी विषयों पर कांग्रेस के नेता चर्चा करेंगे और छत्तीसगढ़ में उदयपुर में हुए निर्णय को लागू करने की दिशा में कार्ययोजना बनाई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

 

नव संकल्प शिविर में 269 नेता हुए शामिल
छत्तीसगढ़ में आयोजित कांग्रेस ने नव संकल्प शिविर में 269 लोगों को शामिल किया गया है. इसमें  प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ चन्दन यादव, सप्त गिरी शंकर उल्का, मंत्री, सांसद, विधायक, पीसीसी के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष, निगम मंडल के अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्ष महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कुल 269 नेता शामिल हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!