जाह्नवी ने मॉल में चाचा की फिल्म के प्रचार के लिए लोगों से की डांस करवाने की कोशिश तो इस लड़के ने यूं किया इग्नोर.. पढ़िए

नई दिल्ली: बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को उनके खुशमिजाज स्वभाव और मस्ती भरे अंदाज के लिए भी जाना जाता है. अक्सर सोशल मीडिया पर भी वह शूटिंग के दौरान मस्ती करते हुए शानदार वीडियोज शेयर किया करती हैं. एक बार फिर जाह्नवी कपूर का वही रूप देखने को मिला जब वह एक सुपर मार्केट में सबके सामने जबरदस्त डांस स्टेप्स करने लगीं. अपने अंकल और एक्टर अनिल कपूर की आने वाली फिल्म जुग-जुग जियो के गाने पर जाह्नवी ने शानदार डांस किया. यही नहीं स्टोर में खड़े लोगों से भी वह जबरदस्ती डांस करवाने लगीं.

 



 

जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘सुपर मार्केट में बवाल सिर्फ इसलिए कि वरुण धवन ने ये करने के लिए चैलेंज किया. अब बोलो जुग जुग जियो’. वीडियो में जाह्नवी कपूर ऑफ व्हाइट कलर की टॉप और पैंट के साथ सेम कलर के ओवर कोट में नजर आ रही हैं. वह फिल्म जुग जुग जियो के पंजाबन सॉन्ग पर डांस करती हुई आती हैं और सुपर मार्केट में मौजूद दो कस्टमर्स को नॉक कर उनके सामने मस्ती भरे अंदाज में डांस करने लगती हैं और उन्हें भी ऐसा करने के लिए कहती हैं, ऐसे में यहां मौजूद एक महिला ग्राहक भी जाह्नवी के स्टेप्स को मैच करती नजर आती है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

बता दें कि अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में कियारा और वरुण के अलावा एक्ट्रेस नीतू कपूर और अनिल कपूर भी नजर आएंगे. वहीं जाह्नवी कपूर फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म बवाल को लेकर बिजी है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने चाचा अनिल कपूर के साथ अपनी फिल्म बवाल का भी प्रमोशन किया.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!