छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने की सरपंच की हत्या, देर रात जंगल में ले जाकर काट दिया गला, फिर….

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में माओवादियों ने गांव के सरपंच की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में वारदात को अंजाम दिया। पहले माओवादियों ने सरपंच का अपहरण किया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 



बताया जा रहा है कि माओवादियों ने सरपंच को मंगलवार की रात घर से उठाकर जंगल की तरफ लेकर गए। वहीं, धारदार हथियार से गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के पास ही फेंक दिया था। ये पुरा मामला जिले के तोयनार थाना क्षेत्र का है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

10 हथियारबंद नक्सलियों ने किया अपहरण
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोरमेड गांव का सरपंच रतिराम कुडियम कई दिनों से नक्सलियों के निशाने पर था। कई बार इसे नक्सलियों ने धमकी भी दी थी। जिसके बाद मंगलवार की रात करीब 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद माओवादी रतिराम के घर पहुंचे। उस समय रतिराम अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। नक्सलियों ने रतिराम को उठाया और अपने साथ लेकर चले गए।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

बंदूक की नोंक पर घरवालों को धमकाया
बताया गया कि माओवादियों को रतिराम के परिजनों ने रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। नक्सलियों ने बंदूक के बल पर सभी घरवालों को धमकाया। फिर गांव के पास में ही जंगल में धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के ही नजदीक फेंक दिया है। फिलहाल जवान अभी गांव नहीं पहुंचे हैं। बीजापुर SP ने बताया की अभी घटना की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!