Gold Price Update: खुशखबरी, सोना इतना और चांदी इतने रुपये हुआ सस्ता!.. पढ़िए.

शादी-ब्याह के सीजन में अगर आप भी सोना या फिर सोने के ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है।  इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में उछाल दर्ज की गई। इस तेजी के बाद सोना एकबार फिर 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 62000 रुपये प्रति किलो के उपर पहुंच गया है। हालांकि नहीं सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से तकरीबन 5000 और चांदी 18000 रुपये सस्ता मिल रही है। गुरुवार को सोना (Gold Price) 599 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51205 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price Today) 519 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50606 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

वहीं गुरुवार को चांदी (Silver Price) 1265 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 62076 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Price Today) 510 रुपये सस्ता होकर 60811 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

 

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 599 रुपये महंगा होकर 51205 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 597 महंगा होकर 51000 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 549 महंगा होकर 46904 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 449 रुपये महंगा होकर 38404 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 350 रुपये महंगा होकर 29955 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

 

ऑलटाइम हाई से सोना 5000 और चांदी 18000 रुपये मिल रहा है सस्ता
इस तेजी के बाद भी सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4995 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा था। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 17904 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमत में हलचल
दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 98 दिनों से जारी युद्ध और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमत में भी हलचल देखी जा रही है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!